IndiaUttar Pradesh

युवक ने ढाबे पर चाकू से अपना ही गला रेत डाला, दर्द के मारे बाहर भागा और गिर पड़ा

यूपी के जिले हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित ढाबे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने चाकू से खुद पर हमला करते हुए आत्महत्या कर ली। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ये घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। जहां दिल्ली से बरेली अपने घर लौट रहे 30 साल सलमान ने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सलमान ढाबे के अंदर एक टेबल पर रखा चाकू उठाता है और अचानक अपनी ही गर्दन पर चला देता है। घटना के समय ढाबे पर अन्य लोग भी मौजूद थे जो खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। गर्दन रेतने के बाद खून से लथपथ सलमान बदहवास होकर ढाबे से बाहर की ओर भागा। हाईवे के किनारे मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते या उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक लहूलुहान हो गया। तेजी से शरीर से खून बह जाने के कारण वह ढाबे के सामने ही जमीन पर गिर गया।
फिर देखते ही देखते उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। युवक की इस खौफनाक हरकत से मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस की तरफ से गई प्रारंभिक शिनाख्त में मृतक की पहचान बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव दूना निवासी सलमान के रूप में हुई है, जो दिल्ली में नाई का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर सलमान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही बरेली में सलमान के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के लिए यह घटना पूरी तरह से अविश्वसनीय है, क्योंकि उनके मुताबिक सलमान दिल्ली में हेयर सैलून पर काम करता था और सामान्य रूप से बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। घरवाले इस बात को लेकर गहरे सदमे में हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply