IndiaUttar Pradesh

29 से 31 मार्च तक होगी यूपी के इन जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट

29 से 31 मार्च तक होगी यूपी के इन जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 3 दिन का अलर्ट

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में आज यानी 29 मार्च को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे.दिन की शुरुआत तेज धूप और बढ़ते पारे के साथ हुई है जिससे दोपहर में अच्छी-खासी गर्मी महसूस की जा सकती है.हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आज देर शाम या रात से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है जो अगले दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश को भिगोएगा.

3 से 5 डिग्री तक बढ़ा पारा
आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है.रविवार को अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है जिससे लोगों को गर्मी का तीखा अहसास होगा. लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में पारा 34°C से 37°C के बीच रहने की संभावना है.आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद धूप का असर तेज रहेगा.

आज रात से बारिश का यू-टर्न
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 मार्च की रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 30 और 31 मार्च को बारिश अपनी पूरी तीव्रता पर होगी. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर समेत पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. धीरे-धीरे यह असर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर भी बढ़ेगा.

गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 मार्च की शाम से लेकर 31 मार्च के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. कई जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. 31 मार्च तक बारिश के कारण तापमान में दोबारा 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी जिससे महीने के अंत में लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply