IndiaTrending

मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं ये 5 जगहें, पार्टनर संग जा सकते हैं घूमने

दुनियाभर में घूमनेफिरने वालों की कमी नहीं है। किसी को ऊंचेऊंचे पहाड़ों पर जाना पसंद है, तो कोई किसी समुद्र किनारे बैठकर सुकून के पल बिताने के लिए जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी और शहरों के शोरशराबे से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना हर किसी को अच्छा लगता है। भारत में एक से बढ़कर एक जगहें हैं, जो अपने खानपान, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, झरने, झीलें, चाय के बागान, समुद्र तट और शांत घाटियां हर तरह के यात्रियों को आकर्षित करती हैं। खासकर मानसून आते ही देश के कई पर्यटन स्थल अपनी अलग ही खूबसूरती बिखेरने लगते हैं।

मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं ये 5 जगहें, पार्टनर संग जा सकते हैं घूमने
मानसून में और भी खूबसूरत हो जाती हैं ये 5 जगहें, पार्टनर संग जा सकते हैं घूमने

बारिश की पहली फुहार जब इन वादियों पर पड़ती है तो ये हरियाली से लहलहा उठती हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में किसी रोमांटिक और शांत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो भारत में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान यहां की हरियाली और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। आइए जानते हैं कि मानसून में किन जगहों पर आप अपनी पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

1 कूर्ग

कर्नाटक के कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। मानसून के दौरान यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगती है। इस दौरान यहां की पहाड़ियां घने बादलों से ढक जाती हैं और चारों ओर फैली हरियाली इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। इस दौरान एबी फॉल्स, इरुप्पु फॉल्स और आसपास के छोटेबड़े झरनों का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। इस दौरान आप अपनी पत्नी के साथ कॉफी के बागानों के बीच वॉक पर जा सकते हैं। इसके साथ ही बारिश की हल्की फुहारें माहौल को और भी रोमांटिक बना सकती हैं। ऐसे में इस मानसून आप अपने पार्टनर के साथ कूर्ग घूमने का प्लान बना सकते हैं।

2 माउंट आबू

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। वैसे तो यहां हर मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यहां का नजारा कमाल का होता है। मानसून में माउंट आबू हरियाली, ठंडी हवाओं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य यहां की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। यहां आप अपनी पार्टनर के साथ झील किनारे टहल सकते हैं या फिर बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

3 लोनावला

लोनावला वह जगह है जहां पर फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार कलाकारों का फॉर्म हाउस है। मानसून में यह जगह और भी खास हो जाती है। यहां की हरियाली का नजारा काफी मनमोहक होता है। यह महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां के हरेभरे पहाड़, झरने और बादलों से घिरी वादियां किसी स्वर्स से कम नहीं दिखाई देती हैं। मानसून आते ही कपल्स यहां पर खूब घूमने जाते हैं। ऐसे में आप भी अपनी पत्नी को इस खूबसूरत जगह पर घूमाने के लिए ले जा सकते हैं।

4 शिलॉन्ग

मेघालय को बादलों का घर कहा जाता है। वहीं, इसकी राजधानी शिलॉन्ग को पूर्व का स्कॉटलैंड कहा जाता है। दरअसल, यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है और मानसून के मौसम में तो यहां का दृश्य और भी अधिक मनमोहक हो जाता है। हरेभरे पहाड़, बादलों से ढकी घाटियां, झरने और ठंडी हवाएं आपके ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकती हैं। शांत और रोमांटिक वातावरण में आप अपनी पार्टनर के साथ घूमने के लिए यहां का प्लान बना सकते हैं।

5 दार्जिलिंग

हसीन वादियों और रोमांटिक वातावरण के बीच अपने पलों को यादगार बनाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। चाय के बागानों, ठंडे मौसम और मनमोहक पहाड़ी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध दार्जिलिंग मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। बारिश की फुहारों से धुले पहाड़, बादलों से घिरी वादियां और चारों ओर फैली हरियाली के बीच पार्टनर संग बिताए गए पल आपके यादगार लम्हों में से एक हो सकता है।

ध्यान रखें ये बातें

मानसून में यात्रा के दौरान रेनकोट और छाता साथ रखें।
फिसलन वाली जगहों पर सावधानी बरतें। झरनों, पहाड़ी रास्तों और व्यू पॉइंट्स के आसपास खास तरह से सावधानी बरतें।
मानसून में यात्रा के दौरान अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनें
ट्रिप पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जांच लें। भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी परिस्थितियों की जानकारी पहले से होना फायदेमंद रहता है।
वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करें, जिसमें आप मोबाइल, कैमरा, दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं।
बारिश में कपड़े गीले हो सकते हैं, ऐसे में अतिरिक्त कपड़े साथ में लेकर चलें।


contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply