CricketIndia

इमोशनल फूल’ होते हैं ये बर्थडेट वाले लोग, प्‍यार में लुट-पिट जाते हैं, फिर भी नहीं आते बाज


Mulank 2 Love Life : प्‍यार होना, ब्रेकअप होना, फिर से नया पार्टनर ढूंढना… ऐसा कई लोगों की जिंदगी में होता है. लोग प्‍यार में धोखा भी खाते हैं और धोखा देते भी हैं. वहीं कुछ खुशनसीबों को पहली बार में ही सच्‍चा प्‍यार मिल जाता है. न्‍यूमेरोलॉजी में कुछ लोगों को बेहद इमोशनल बताया गया है.

प्‍यार में बार-बार खाते हैं धोखा
मूलांक 2 के जातक बेहद इमोशनल होते हैं. इस कारण आसानी से प्‍यार में पड़ जाते हैं. किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं और फिर धोखा खाते हैं.

मूलांक 2
जिन लोगों की बर्थडेट 2, 11, 20 या 29 होती है, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्‍वामी चंद्रमा हैं और इसके प्रभाव से व्‍यक्ति भावुक, संवेदनशील, शांत और कल्‍पनाशील होता है.

भ्रम और भावुकता
ये लोग अक्‍सर भ्रम में रहते हैं. साथ ही बेहद भावुक होते हैं. जिससे किसी से भी जल्‍दी अटैच हो जाते हैं. फिर जब प्‍यार में धोखा मिलता है तो सह नहीं पाते और लंबे समय तक आंसूं बहाते रहते हैं. ये लोग ओवरथिंकिंग के भी शिकार रहते हैं.

मूड स्विंग
कई बार इनकी लव लाइफ इनके मूड स्विंग के कारण भी गड़बड़ा जाती है. जिस तरह चंद्रमा घटता-बढ़ता रहता है वैसे ही इनका मिजाज भी बदलता रहता है. इस कारण भी पार्टनर इनसे परेशान होकर इन्‍हें छोड़ देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply