CricketIndia

बर्बादी का संकेत देती हैं हथेली की ये लकीर, जानें राहु रेखा का जीवन पर नकारात्मक प्रभाव

बर्बादी का संकेत देती हैं हथेली की ये लकीर, जानें राहु रेखा का जीवन पर नकारात्मक प्रभाव

Hast Rekha: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेलियों में मौजूद लकीरें भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत देती हैं. इन्हीं में से कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और मानसिक तनाव का कारण बनती हैं. हस्तरेखा शास्त्र में इसे राहु रेखा कहा जाता है. हथेली में मौजूद राहु रेखा जीवन में अचानक होने वाले बड़े बदलावों को भी दर्शाती है. इसके अलावा यह रेखा व्यक्ति की आर्थिक और मानसिक स्थिति को भी दर्शताी है. हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, अगर हथेली में राहु रेखा अच्छी स्थिति में है, तो जातक के जीवन में अचानक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आता है. वहीं, अगर हथेली की राहु रेखा कटी-फटी या दोषयुक्त है, तो जातक को जीवन काल में एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली में राहु रेखा कहां होती और जीवन पर क्या कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

हथेली में कहां होती है राहु रेखा?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जो रेखाएं मंगल पर्वत से शुरू होकर जीवन रेखा और भाग्य रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक पहुंचती हैं, उन्हें राहु रेखा कहा जाता है. कभी-कभी ये और भी गहरी होकर हृदय रेखा को भी पार कर जाती हैं. आमतौर पर एक व्यक्ति के हाथ में इनकी संख्या 3 से 4 होती है, लेकिन अगर ये रेखाएं बहुत अधिक गहरी और स्पष्ट दिखाई दें, तो इन्हें बेहद अशुभ माना जाता है.

हथेली की राहु रेखा कब-कब देती है नकारात्मक परिणाम
जीवन रेखा पर प्रभाव- अगर राहु रेखा जीवन रेखा को काट दे, तो व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है.

भाग्य रेखा पर असर- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर राहु रेखा भाग्य रेखा को काटती है, तो यह करियर में बड़े उतार-चढ़ाव और जीवनसाथी की खराब सेहत की ओर इशारा करता है.

मस्तिष्क रेखा पर- हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब राहु रेखा मस्तिष्क रेखा को छूती या काटती है, तो यह मानसिक अशांति, भारी धन हानि और मानसिक रोगों का संकेत देती है.

हृदय रेखा से राहु रेखा का मिलना- हृदय रेखा को छूने वाली राहु रेखा अक्सर रिश्तों में दरार या प्रेम संबंधों में अलगाव का कारण बनती है. ऐसे जातकों की लव लाइफ या दांपत्य जीवन कष्टों से भरा होता है.

राहु रेखा कब बन जाती है काल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर राहु रेखा जीवन और मस्तिष्क रेखा के शुरुआती संगम के पास से निकलती है, तो यह जीवन को तहस-नहस कर सकती है. ऐसे में व्यक्ति को दुर्घटनाओं, चोरी, गंभीर बीमारियों और यहां तक कि अकाल मृत्यु के भय का भी सामना करना पड़ सकता है.

ऐसी राहु रेखा बिगाड़ देती मानसिक सेहत
अगर हथेली के मंगल पर्वत से दो राहु रेखाएं एक साथ निकलकर शनि पर्वत के ठीक नीचे मस्तिष्क रेखा को स्पर्श करें, तो इसे बेहद नकारात्मक माना जाता है. ऐसे व्यक्ति अक्सर मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन और निर्णय लेने की क्षमता में कमी महसूस करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply