CricketIndia

आज पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से, हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें किसका पलड़ा भारी?

IPL 2026 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के चौथे मैच में आज (31 मार्च) पंजाब किंग्स का सामान गुजरात टाइटन्स से होगा. ये मैच मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

इस मैच में टीम इंडिया के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के कप्तान और उपकप्तान आमने सामने होंगे. शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स को लीड करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे.

गिल के लिए, जो भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान भी हैं, यह सीजन टी20 क्रिकेट में अपनी जगह फिर से पक्की करने का एक अहम मौका है. एक समय वो टी20 टीम के उप-कप्तान थे. लेकिन खराब फॉर्म के कारण वे T20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे. इस वजह से सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि वे T20 बैटिंग की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने खेल को कैसे ढालते हैं.

मैथ्यू हेडन बैटिंग कोच
गुजरात ने कोचिंग स्टाफ में बैटिंग कोच के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को शामिल किया है. जिससे टीम में पावर-हिटिंग में कुछ खास बदलाव दिखने को मिल सकता है. 2023 सीजन के बाद हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने से, गिल की कप्तानी पर भी अब ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.

2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने के बाद से, गुजरात टाइटन्स ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है, और वे नियमित रूप से प्लेऑफ तक पहुंचते रहे हैं.

गुजरात ने इस सीजन में एक मजबूत टीम बनाई है. जिसमें गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी टीम का एक अहम स्तंभ बनी हुई है. टॉप ऑर्डर के अलावा, गुजरात के पास बल्लेबाजी में भी गहराई है. जिसमें जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. जबकि गेंद से राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा और वाशिंगटन सुंदर धमाल मचाने को तैयार हैं.

IPL 2026 में पंजाब किंग्स
वहीं पंजाब किंग्स पिछले सीजन की रनर अप टीम है. इसलिए वो भी काफी मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है और वो इस साल वो कमी पूरा करना चाहेगी जो वो 2025 में नहीं कर पाए थे. पंजाब ने अपनी पिछले सीजन की टीम में कोई खास बदलाव नहीं किया है. इसलिए ये टीम काफी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है.

इस टीम में ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ही होंगे. जिन्होंने पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई और मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी में गहराई प्रदान करते हैं. जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बराड़ के नाम शामिल हैं. जो किसी भी टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने का दमखम रखते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply