HealthIndia

ठंडी शाम में गर्माहट और स्वाद दोनों देगा टमाटर सूप, जानिए बनाने का आसान तरीका

Tomato Soup Recipe For Cold Evening

Evening Winter Soup: सर्दियों का मौसम चल रही है। इस मौसम में शाम के समय हल्की ठिठुरन में कुछ गरमा-गरम पीने का मज़ा ही कुछ और होता है। यह मौसम सिर्फ ठंडी हवाओं में ठिठुरने का मौसम नहीं है, बल्कि गर्मागरम, चटपटे और हेल्दी खाने-पीने का मौसम भी होता है। ऐसे में एक कप गर्म टमाटर सूप न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि स्वाद के साथ आराम का एहसास भी कराता है। टमाटर सूप को हल्का और पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसे शाम के नाश्ते के रूप में पसंद किया जाता है।

टमाटर सूप पीने के फायदे

टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्किन, बाल और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानें टमाटर सूप की दो आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में, जिसमें से एक देसी मसालेदार फ्लेवर में है और दूसरी क्रीमी सूप जैसी टेक्सचर में-

टमाटर सूप बनाने के लिए सामग्री

4 बड़े टमाटर (कटे हुए)
4-5 लहसुन की कलियां
1 टुकड़ा अदरक
1 हरी मिर्च
1 चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
थोड़ा गुड़ (स्वाद बैलेंस करने के लिए)
ताजा कटा हरा धनिया

बनाने की विधि

टमाटर सूप बनाने के लिए ऊपर बताई गई सामग्री का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ उबाल लें। ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में पीस लें और छलनी से छान लें।

अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें, उसमें हींग डालें और फिर टमाटर का पेस्ट डालें। इसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च और थोड़ा सा गुड़ डालें।

इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम परोसें। ये सूप न सिर्फ टेस्ट बढ़ाता है, बल्कि सर्दी-खांसी से भी राहत देता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply