BollywoodIndia

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Mahakumbh Viral Girl Monalisa The Manipur Diaries Trailer Release Date

The Manipur Diaries Trailer Out: महाकुंभ से वायरल होकर देशभर में पहचान बनाने वाली मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में भव्य तरीके से रिलीज किया गया। खास बात यह रही कि ट्रेलर लॉन्च के लिए फिल्म की पूरी टीम प्रयागराज पहुंची और एक निजी होटल में इस खास इवेंट का आयोजन किया गया।

फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस मौके पर बताया कि इस फिल्म की शुरुआत प्रयागराज की धरती से हुई थी, इसलिए ट्रेलर लॉन्च भी यहीं से किया गया। उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसे तैयार होने में लगभग एक साल का वक्त लगा है। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें मोनालिसा के साथ प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी

सनोज मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। करीब ढाई घंटे की इस फिल्म में चार से पांच गाने हैं, जो कहानी को और भी मजबूत बनाते हैं। फिल्म की कहानी दिल्ली से शुरू होकर नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर तक जाती है। इसकी शूटिंग मणिपुर, उत्तराखंड और नेपाल में की गई है, जिसमें करीब 80 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड, 5 फीसदी नेपाल और बाकी मणिपुर में हुई है।

ट्रेलर लॉन्च भावुक हुई मोनालिसा

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मोनालिसा ने भावुक होते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदी नहीं आती थी और वह ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक आम लड़की को बड़े पर्दे तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने अपनी ख्वाहिश भी साझा की कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनते देखना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- Anupama Spoiler: कीर्ति की हिंसा से टूटेगा कपिल, राही-प्रेरणा की लड़ाई में फंसेगा बेचारा प्रेम

मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनकी एक तेलुगु फिल्म ‘लाइफ’ भी पूरी हो चुकी है, जो जल्द रिलीज होगी। इसके अलावा वह कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। फिल्म में मोनालिसा के अपोजिट नजर आने वाले अभिनेता अभिषेक तिवारी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। वहीं को-एक्टर अमित राव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वह थिएटर करते रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply