
TTE Helps Jawans Viral Video : भारतीय रेल यात्रा अक्सर भीड़ और असुविधाओं के लिए जानी जाती है, लेकिन कभी-कभी छोटे-छोटे इंसानी कदम पूरे सफर को खास बना देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें CRPF के दो जवान ट्रेन के स्लीपर कोच में टॉयलेट के पास फर्श पर सोते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए अचानक बुलाया गया था, जिस वजह से उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया।
View this post on Instagram
TTE ने टॉयलेट के पास फर्श पर सोते जवानों को दी सीट
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही ट्रेन टिकट एग्जामिनर (TTE) की नजर जवानों पर पड़ती है, वह तुरंत सक्रिय हो जाता है। पहले वह उनके पहचान पत्र की जांच करता है और फिर उनके लिए बेहतर व्यवस्था करने में जुट जाता है।
थोड़ी ही देर में TTE जवानों के लिए सीट और बिस्तर का इंतजाम कर देता है, ताकि वे आराम से सफर कर सकें। यह छोटा सा कदम सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और लोग TTE की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लोगों ने इसे सच्ची देशभक्ति बताया और TTE की सराहना की
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @indianwarrior__official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने इसे सच्ची देशभक्ति बताया और कहा कि हर नागरिक को ऐसे ही अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए।
वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर जवानों को ऐसी स्थिति में यात्रा क्यों करनी पड़ी। कुछ लोगों ने वीडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल खड़े किए, लेकिन ज्यादातर लोगों ने TTE के इस कदम को इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बताया।



