IndiaTrending

कश्मीर पहुंचे UAE के फेमस कंटेंट क्रिएटर खालिद अल अमेरी, बोले- यह स्विट्जरलैंड नहीं, जन्नत है

Khalid Al Ameri Kashmir Trip Snow Video Viral

UAE Content Creator in Kashmir : UAE के लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर खालिद अल अमेरी इन दिनों अपनी कश्मीर यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कश्मीर की बर्फीली वादियों की खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया।

वीडियो में अल अमेरी कहते हैं कि दुबई जैसी रेगिस्तानी जमीन से सिर्फ चार घंटे की उड़ान आपको ऐसी जगह ले आती है, जहां चारों ओर बर्फ की सफेद चादर फैली होती है और हर नजारा किसी सपने जैसा लगता है।

वीडियो की शुरुआत में वह बर्फबारी के बीच हाथ जोड़कर खड़े दिखाई देते हैं। स्क्रीन पर पहले लिखा आता है, “This is not Switzerland” और कुछ ही सेकंड बाद टेक्स्ट बदलकर हो जाता है, “This is Kashmir।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khalid Al Ameri (@khalidalameri)

दुबई के कंटेंट क्रिएटर ने दिखाई कश्मीर की खूबसूरती

जैसे ही कैमरा घूमता है, कश्मीर की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, घाटियां और खुले मैदान नजर आते हैं। वीडियो में खालिद अल अमेरी स्थानीय कश्मीरी खाने का स्वाद लेते हुए भी दिखाई देते हैं। अपने एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि कश्मीर को “धरती की जन्नत” क्यों कहा जाता है।

उन्होंने “माशा अल्लाह” कहते हुए वादियों की तारीफ की, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक नजर आए। इस वीडियो पर उनकी पार्टनर और तमिल अभिनेत्री Sunaina Yella ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा, “Thank you for showing how beautiful Kashmir is.” इस पर अल अमेरी ने जवाब दिया, “काश, तुम यहां होती।”

ये खबर भी पढ़ें : एलोरा गुफाओं में ऑस्ट्रेलियाई टूरिस्ट ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, वीडियो शेयर कर आधार कार्ड की मांग की

कश्मीर को शाउटआउट देने के लिए धन्यवाद

खालिद अल अमेरी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कश्मीर को शाउटआउट देने के लिए धन्यवाद।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि दुबई से कश्मीर आना आसान है और यहां का अनुभव किसी विंटर वंडरलैंड जैसा है। गौरतलब है कि खालिद अल अमेरी सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और दिल छू लेने वाले वीडियो के लिए जाने जाते हैं।

वह पहले सलामा मोहम्मद के साथ कंटेंट बनाते थे, जिनसे उनका तलाक 2024 में हुआ था। फिलहाल जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है और सफेद चादर से ढकी वादियां दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply