CricketIndia

नेशनल ट्राइबल गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

रायपुर। नेशनल ट्राइबल गेम्स का 25 मार्च को आगाज होगा. दस दिन तक चलने वाले इस खेल आयोजन के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे. इसमें 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ियों की भागीदारी होगी.

नेशनल ट्राइबल गेम्स के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेशनल ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ कल शाम को होगा. रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन होंगे, वहीं जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोजन में डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी और मलखंब को शामिल किया गया है. खेल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल खिलाड़ियों के आने का क्रम जारी है. अब तक 500 से ज़्यादा खिलाड़ी आ चुके हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply