IndiaUttar Pradesh

आखिरकार यूपी पुलिस ने खोज ही लिया 10 लाख का दुलदुल घोड़ा, 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Up Police Scanned 100 Cctv Footage To Find Duldul Horse Worth Rs 10 Lakh

UP Police: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा करबला से चोरी हुआ अशर नाम का दुलदुल घोड़ा मिल गया है। पुलिस ने घोड़ा चोरी करने वाले और घोड़ा खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। ईरानी नस्ल के घोड़े की कीमत 10 लाख रुपए है। दुलदुल घोड़ा तलाश कर लाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने का एलान किया गया था। पुलिस के कई टीमें घोड़े की खोज में लगी थीं। अब घोड़े को तालकटोरा थाना लाया गया है। दुलदुल की देखभाल करने वाले पाशा की आंखें नम हैं।

दरअसल, दुलदुल घोड़ा कीमती होने के साथ-साथ शिया समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि 1400 साल पहले कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन का दुलदुल जुलजनाह भी शहीद हुआ था। मुहर्रम और चेहल्लुम के जुलूस में दुलदुल प्रतीक के तौर पर आगे-आगे चलता है। लोग इस दुलदुल घोड़े की सवारी नहीं करते हैं। पूरे रास्ते लोग दुलदुल को हाथ से छूते और चूमते हैं।

पालने में महीने का 30 हजार रुपये खर्च

तालकटोरा की कर्बला में अशर नाम के इस दुलदुल के लिए दुलदुल हाउस बना हुआ है। चोर यहां का ताला तोड़कर दुलदुल ले भाग थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का दुलदुल की लगाम पकड़े ले जाते दिख रहा। पुलिस मामला दर्ज कर घोड़े की तलाश में जुट गई थी। तालकटोरा कर्बला के आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। पुलिस ने 100 सीसीटीवी की फुटेज देखी और फिर घोड़े के उन्नाव से बरामद कर लिया। ईरानी नस्ल का यह घोड़ा काफी खास है। पूरे लखनऊ में 2 से 3 घोड़े ही इस तरह के हैं। इसे 1.5 साल पहले उत्तराखंड से 4.5 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसे पालने में हर महीने करीब 30 हजार रुपये खर्च होते हैं। घोड़ा वापस मिलने से इसके मालिक बेहद खुश हैं।

उसमें मेरा होमवर्क है…स्कूल बैग खोने पर थाने पहुंची बच्ची, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

24 दिसंबर को चोरी हुआ था घोड़ा

तालकटोरा थाना क्षेत्र (राजाजीपुरम) के खुदाबख्श कर्बला परिसर से 24 दिसंबर को घोड़ा चोरी किया गया था। इसके बाद इसके मालिक ने पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने घोड़े का धार्मिक महत्व भी बताया था कि पुलिस तत्परता से उसकी खोजबीन करे। अब पुलिस द्वारा घोड़े को बरामद कर लिए जाने पर उसके मालिक ने पुलिस का आभार जताया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply