CrimeIndia

MP के छतरपुर में कोर्ट रूम में बवाल, महिला टाइपिस्ट को जड़ दिया थप्पड़; आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रथम श्रेणी न्यायाधीश की कोर्ट में एक महिला टाइपिस्ट के साथ मारपीट की घटना सामने आई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्राइवेट तौर पर टाइपिंग का काम करने वाला आशीष रिछारिया अचानक विवाद के दौरान आपा खो बैठा और उसने महिला कर्मचारी को न्यायाधीश की मौजूदगी में ही थप्पड़ मार दिया. घटना होते ही कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई. मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आशीष रिछारिया और महिला टाइपिस्ट के बीच फाइल छीनने और गलत नियत से छूने को लेकर विवाद हुआ था और अचानक दोनों में बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई की आशीष रिछारिया ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अलग करने और समझाने की कोशिश की, जिसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं पीड़ित महिला टाइपिस्ट ने आरोपी आशीष रिछारिया के खिलाफ पुलिस से शिकायत की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जानकारी जुटाने में जुट गई

आरोपी युवक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई. न्यायालय जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि पूरी घटना न्यायाधीश की मौजूदगी में हुई, जिससे कोर्ट की गरिमा को भी ठेस पहुंची है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित महिला एससी समाज की बताई जा रही है. महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी आशीष रिछारिया ने उससे फाइल छीनने की कोशिश की और उसे गलत नियत से छूने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. वहीं पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसे परेशान करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की बात कह रही है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी आदित्य पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply