CrimeIndia

उत्तर प्रदेश: एक ही दिन में 5 से 9 साल की उम्र के चार मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पूरे गांव में दहशत का माहौल

गोंडा: गोंडा जिले के ढडुवा कुतुबजोत गांव (निकट गिन्नी नगर, गौरा चौकी क्षेत्र) से एक ही दिन में 5 से 9 साल की उम्र के चार मासूम बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. घटना के बाद से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है, जबकि परिजन सदमे में हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों बच्चे शाम 4 से 5 बजे के बीच घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति या लोगों द्वारा बच्चों को बहला-फुसलाकर या जबरन अपने साथ ले जाने की आशंका जताई जा रही है. खेलते-खेलते बच्चे अचानक गायब हो गए, जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी गौरा को दे दी गई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश की जा रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

 परिजनों की अपील:
अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले या कहीं नजर आएं, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें.

यह मामला न सिर्फ गांव बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply