बरेली: जनपद के शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर जरी का काम देने के बहाने अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं दूसरे पक्ष ने लेन-देन का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
पीड़ित युवती ने बताया उसके गांव का सलीम जरी का काम करबाता है इस कारण उसका उसके घर पर आना जाना था जब घर कोई नहीं होता था तो बह उससे अश्लील बातें करता था जिस दिन घर नही आता था तो फोन पर अश्लील बातें करता था जिसकी उसके पास रिकार्डिंग है. एक माह पूर्व आरोपी सलीम ने जरी का काम देने के बहाने अपने नये घर पर बुलाया तो बह बहां पहुंची तो बहां सलीम के अलावा और कोई नहीं था उसने उसे जबरन दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया उसने विरोध किया तो उसने निकाह करने के लिए कहा.
23फरवरी को शाही थाने पहुंची तथा रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही किया
21फरवरी की रात में सलीम उसके घर में घुस आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया जब उसने निकाह को कहा तो टालमटोल करने लगा. बह 22फरवरी को आरोपी के घर जाकर बैठ गई तथा निकाह के लिए कहा तो सलीम और उसके घर बालों ने गंदी गंदी गालियां देते हुए बाल पकड़कर बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया. 23फरवरी को शाही थाने पहुंची तथा रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की. पीड़िता बरेली जाकर एस एसपी से मिली तथा अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो उनके आदेश पर आरोपी एवं उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है.
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया
वहीं दूसरे पक्ष के शानू ने बताया 22फरवरी को सुबह 10बजे जरी के काम के रूपयों के लेन-देन के पीछे गांव के फ ईम खां,सईम खां,नौशीन खां एवं सन्नो ने उसके भाई सलीम को गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया बह बचाने गया उसे भी पीटा।उसकी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.
प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है.



