CrimeIndia

उत्तर प्रदेश: बकरियों के लिए चारा लेने खेत गई युवती से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने वीडियो बनाकर पैसे भी ऐठें; मामला दर्ज

अमेठी: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोसी युवक पर खेत में जबरन दुष्कर्म करने,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पीड़िता के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बकरियों के लिए हरा चारा लेने गई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे खेत में अकेला पाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया. आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया.

वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती से जबरन पैसों की वसूली

युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार बुलाकर गलत कृत्य किया. 25 फरवरी 2026 को एक अन्य व्यक्ति उसके घर पहुंचा और वीडियो होने की बात कहकर एक हजार रुपये की मांग की, जिसे डर के कारण युवती ने दे दिया.

युवती की शिकायत पर जांच शुरू

लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और पुलिस से शिकायत की. अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने कोतवाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply