CrimeIndia

उत्तर प्रदेश: लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने राजस्व और पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, एक महिला को भी पीटा, मुकदमा दर्ज

अमेठी: अमेठी में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्वकर्मियों और पुलिस टीम से मौके पर मौजूद लाठी डंडों से लैस महिलाओं ने अभद्रता शुरू कर दी.

इसी बीच महिलाओं ने विपक्ष की एक महिला की पिटाई भी कर दी. फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।पूरी घटना का वीडियो सोहल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवली क्षेत्र के नौगिरवा धरमीपुर गांव का है जहां एक सप्ताह पहले राजस्वटीम पुलिसकर्मियों के साथ जमीन की।पैमाइश करने पहुँची थी. इसी बीच विपक्ष को कई महिलाएं लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुँच गई टीम के साथ अभद्रता करने लगी. इसी बीच दबंग महिलाओं ने मौके पर मौजूद एक महिला शीला कश्यप की पिटाई भी कर दी जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुचकर मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने चार नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी.

पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वही पूरे मामले पर कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply