CricketIndia

राजस्थान रॉयल्स नहीं, दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी! IPL ऑक्शन में DC से हुई थी बड़ी गलती

vaibhav suryavanshi delhi capitals

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल में किसी भी दूसरे बल्लेबाज ने अब तक इतने रन नही बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी हर मैच में रनों का अंबार लगा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेल रहे हैं. हालांकि अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ये गलती ना होती तो वैभव आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे होते.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे पहले और अंत तक बोली लगाई, लेकिन अंत में उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जिसके बाद 1.10 करोड़ रूपये में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को अपने टीम से जोड़ लिया.

Vaibhav Suryavanshi के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अंत तक लगाई बोली

जेद्दा (सऊदी अरब) में हुए मेगा ऑक्शन में जब 491वें नंबर पर वैभव का नाम आया, तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतना छोटा बच्चा इतिहास रच देगा. 30 लाख की बेस प्राइस वाले वैभव के लिए सबसे पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लगाई थी.

दिल्ली और राजस्थान के बीच इस छोटे-से खिलाड़ी के लिए जबरदस्त बिडिंग वॉर हुई, बोली 16 राउंड तक चली, लेकिन जब कीमत 1 करोड़ पहुंची तो दिल्ली पीछे हट गई. दिल्ली कैपिटल्स के हटते ही राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाई और 1.10 करोड़ रूपये में अपनी टीम के साथ जोड़ लिया.

वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े हैं आईपीएल में बेहद शानदार

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अब तक 2 सीजन में कुल 11 मैच खेले हैं, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 11 मैचों की 11 पारियों में 41.09 के औसत और 229.4 के स्ट्राइक रेट से 452 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101 रनों का है.

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस दौरान 1 शतक और 3 अर्द्धशतक निकले हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में 36 चौके और 42 छक्के जड़े हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभी हाल ही में आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं 26 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रनों की पारी खेली.

 अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में खर्च कर डाले 50 रन फिर भी मिला 1 लाख का ईनाम, जानिए क्या रही वजह

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply