CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी बेकार, अर्जुन तेंदुलकर की टीम गोवा ने एक गेंद पहले जीता मैच

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में गोवा ने बिहार को रोमांचक तरीके से एक गेंद शेष रहते हुए हरा दिया। बिहार की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन उनकी ये कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी। दूसरी ओर अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी में चमके और गोवा की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कोलकाता स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। सूर्यवंशी ने 25 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान सकीबुल गनी ने 60 रन बनाए, जबकि आकाश राज ने 40 रन का योगदान दिया।

गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में महज़ 16 रन दिए और बल्लेबाज़ों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। अपने दूसरे स्पेल में उन्होंने आयुष लोहारुका और सूरज कश्यप के विकेट लेकर बिहार की गति धीमी कर दी। अर्जुन ने कुल 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

गोवा की पारी की शुरुआत तो लड़खड़ाती हुई रही। अर्जुन तेंदुलकर खुद बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद कश्यप बखाले ने 64 रन और कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने 79 रन की शानदार पारियां खेलकर मैच को गोवा के पक्ष में मोड़ दिया। अंतिम ओवरों में ललित यादव ने 12 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर टीम को एक गेंद पहले लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इस तरह अर्जुन तेंदुलकर की प्रभावी गेंदबाजी और गोवा के मध्यक्रम की दमदार बल्लेबाजी ने उन्हें रोमांचक जीत दिलाई, जबकि वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी बेअसर साबित हुई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply