CrimeIndia

VIDEO: शिमला में नेपाली व्यक्ति ने महिला से आभूषण छीने, चेहरे पर दांतों से काटा; हालत देख लोगों की रूह कांप उठी

चोर ने महिला को चेहरे पर दांतो से काटा।
Image Source : REPORTER INPUT

चेन स्नैचर और बदमाश सड़कों पर बेखौफ होकर किसी के भी गले पर हाथ साफ करके चले जाते हैं। आए दिन किसी ना किसी चेन स्नैचिंग या आभूषण छीनने के सीसीटीवी वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने अपनी बहादुरी से बदमाश के इरादों पर पानी फेर दिया। 

क्या है मामला?

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई में मंगलवार को एक व्यक्ति ने महिला के आभूषण छीन लिए। घटना के दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसने आभूषण छीनने आए बदमाश का डटकर मुकाबला किया। लेकिन खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटकर घायल कर दिया।

आरोपी की रेलिंग के सहारे बांधकर पिटाई

महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को रेलिंग के सहारे बांधकर उसकी पिटाई की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

महिला अस्पताल में भर्ती

घटना कोटखाई के खलटू नाला क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने पीड़िता के आभूषण छीने, महिला ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने भागने के इरादे से महिला पर हमला किया। महिला की हालत देखकर लोगों की रूह कांप उठी। घायल महिला को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेपाली मूल के हैं आरोपी-पीड़िता

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों नेपाली मूल के हैं।  

चादर ओढ़कर आए 6 चोर, कपड़ा शोरूम का शटर उखाड़ अंदर घुसे, CCTV में फंस गए

”स्पेशल 26” के अंदाज में लूटा 1 KG सोना, 1200 KM भागे; पुलिस ने महज 72 घंटे में ऐसे ढूंढ निकाले चोर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply