
Delhi Market Theft Viral Video : दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के पास एक भीड़भाड़ वाले बाजार से सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति ने एक महिला पर दूसरे की पर्स से चोरी करने की कोशिश का आरोप लगाया और मौके पर ही उसे रोक लिया।
वीडियो में दिखता है कि बाजार में काफी भीड़ है, जहां लोग एक दुकान के आसपास खड़े हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला दूसरी महिला के बेहद करीब खड़ी नजर आती है, जिसके हाथ में बच्चा भी होता है। ऐसे माहौल में छोटी-सी हरकत भी आसानी से नजरअंदाज हो सकती है।
🚨 DELHI: Girl tries stealing woman’s purse at Jama Masjid. Man recording video grabs her instantly!
Stay alert in crowds & guard your belongings. Safety is YOUR responsibility.
pic.twitter.com/VwbxsuZTfM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 18, 2026
महिला का चोरी करते हुए वीडियो हुआ वायरल
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति धीरे-धीरे कैमरा उस महिला की ओर फोकस करता है, जिस पर शक किया जा रहा था। कुछ ही सेकंड में वह अचानक आगे बढ़ता है और महिला का हाथ पकड़ लेता है। वह जोर से कहता है कि उसने उसे “रंगे हाथ” पकड़ लिया है और पूरी घटना उसके फोन में रिकॉर्ड हो चुकी है।
यह देखते ही आसपास के लोग भी ध्यान देने लगते हैं और मौके पर हलचल बढ़ जाती है। आरोपित महिला तुरंत इन आरोपों को नकार देती है और बहस शुरू हो जाती है। इसी दौरान एक और व्यक्ति उसकी कलाई पकड़कर उसे रोकने की कोशिश करता है और आसपास के लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहता है।
यह वीडियो सार्वजनिक जगहों पर सतर्क रहने की चेतावनी
हालांकि कुछ देर की धक्का-मुक्की और बहस के बाद महिला खुद को छुड़ाकर वहां से निकल जाती है। घटना के बाद भीड़ धीरे-धीरे छंट जाती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने युवक की सराहना की कि उसने सिर्फ वीडियो बनाने के बजाय हस्तक्षेप किया।
वहीं, कुछ लोगों ने इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की चेतावनी के रूप में देखा। इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर अपने सामान की सुरक्षा को लेकर हमेशा सावधान रहना जरूरी है।



