डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया है। सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए। आरसीबी ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए 16वें में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी। टीम की शुरुआत खराब रही और जैकब डफी ने तीसरे ही ओवर में दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया। अभिषेक शर्मा 7 और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हो गए। डफी ने इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी को भी पवेलियन भेज दिया। 29 के स्कोर पर हैदराबाद ने तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी संभाली।
विराट कोहली की धमाकेदार पारी, बेंगलुरु ने 16वें ओवर में चेज किया 202 रन का लक्ष्य, हैदराबाद को हराया
the authorcontact.satyareport@gmail.com
All posts bycontact.satyareport@gmail.com
Leave a reply



