
Nakhun Par Aadha Chand Ka Matlab: अक्सर हाथ की अंगुली के नाखूनों पर आधा सफेद चांद बनता दिखाई देता है. अगर आपके हाथ के नाखूनों पर भी ऐसा कोई निशान बनता है तो आपको ये जान लेना चाहिए कि आखिर इस निशान से शुभ संकेत मिलते हैं या अशुभ संकेत मिलते हैं. हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में इस आधा सफेद चांद का विशेष संकेत है. आइए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानें कि नाखून पर आधा सफेद चांद नीचे की ओर 3 महीने में ऊपर बना रहे तो इसे शुभ माना जाता है लेकिन कई बार यही निशान अशुभ संकेत भी देता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
नाखून पर आधा सफेद चांद बनने का संकेत
अगर किसी व्यक्ति की अंगुली के नाखून के नीचले भाग पर सफेद आधा चंद्रमा बनता बै को इसे अति शुभ माना जाता है. हाथ के सभी अंगुलियों अगर किसी व्यक्ति की अंगुली के नाखून पर सफेद आधा चंद्रमा बनता है तो यह सौभाग्य का प्रतीक है और सेहत अच्छी रहती है.
अगर किसी व्यक्ति की अंगुली के नाखून के निचले हिस्से में छोटा सा चांद बनता है को इसे कुछ कम शुभ माना जाता है.
चंद्रमा नाखून के आधे हिस्से से ऊपर बनता है तो इसे अशुभ माना जाता है. ऐसा चांद धन हानि और संकट के आगमन का संकेत देता है.
पांच अंगुलियों के नाखून पर आधा सफेद चांद होने का मतलब
तर्जनी अंगुली: तर्जनी अंगुली यानी अंगूठ के पास की अंगुली के नाखून पर आधा सफेद चांद होना करियर में तरक्की का संकेत देता है. सम्मान व पद बढ़ता है.
मध्यमा अंगुली: मध्यमा यानी सबसे बड़ी अंगुली के नाखून पर आधा सफेद चांद होना धन लाभ का संकेत देता है. यह आर्थिक लाभ का संकेत देता है. लोहा या मशीन संबंधी कार्यों में लगे लोग सफल होते हैं.
अनामिका अंगुली: अनामिका अंगुली यानी छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली की नाखून पर आधा सफेद चांद होना यश और कीर्ति बढ़ने का संकेच देता है. शासन या सत्ता में बड़ा सहयोग हासिल होता है.
कनिष्ठा अंगुली: कनिष्ठा अंगुली यानी सबसे छोटी अंगुली में यह आधा सफेद चांद होना बिजनेस में लाभ के संकेत देता है.
अंगूठा: अंगूठे के नाखून में आधा सफेद चांद होना प्रेम, भौतिक सुख-सुवधिाओं के बढ़ने का संकेत देता है.



