HealthIndia

रोज नींबू-मेथी का पानी पीने से क्या होता है? सेहत के लिए वरदान औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक

नींबू-मेथी का पानी
Image Source : BEAUTY RECIPES/YT/FREEPIK

नींबू और मेथी के पानी में पोषण का भंडार होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप हर रोज इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर देते हैं, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट नींबू और मेथी का पानी पीना चाहिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

वेट लॉस में मददगार- इस ड्रिंक की मदद से न केवल कैलोरी बर्न होगी बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा। यही वजह है कि वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए नींबू-मेथी के पानी का सेवन किया जा सकता है। नींबू और मेथी का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इस ड्रिंक की मदद ली जा सकती है।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल- डायबिटीज के मरीजों के लिए ये ड्रिंक काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए नींबू-मेथी का पानी पिया जा सकता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी इस ड्रिंक को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करनी हो या फिर बॉडी को डिटॉक्स करना हो, नींबू-मेथी का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं ड्रिंक- रात में एक गिलास पानी में एक स्पून मेथी दाने को भिगोकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह इस पानी को छान लीजिए। इस पानी में हाफ नींबू निचोड़कर मिक्स कर लीजिए। अगर आप इस ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आपकी ड्रिंक पूरी तरह से तैयार है। कुल मिलाकर आपको सही मात्रा में और सही तरीके से नींबू-मेथी के पानी का सेवन कर अपनी सेहत को मजबूत बनाना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply