HealthIndia

रात में हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है, जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत, नींद भी अच्छी आएगी, जानिए सारे फायदे

हल्दी वाला दूध
Image Source : COOKING RECIPE WITH MEENA/YT

क्या आपको भी यही लगता है कि हल्दी वाला दूध पीने से सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। खाना खाने के बाद और रात में सोने से एक घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। रात में हल्दी वाला दूध पीने के जबरदस्त फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी रोजाना औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर देंगे।

जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा- हल्दी वाला दूध हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों या फिर हड्डियों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हल्दी वाले दूध का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। सूजन को कम करने के लिए भी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक गिलास दूध में हाफ स्पून हल्दी ही मिलाएं।

सर्दी-जुकाम से मिल सकती है राहत- दादी-नानी के जमाने से सर्दी, जुकाम होने पर हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह दी जाती रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी वाले दूध में मौजूद तत्व फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकलने में कारगर साबित हो सकते हैं। हल्दी वाला दूध आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। आपको लिमिट में रहकर ही हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

गहरी और अच्छी नींद आएगी- गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से तनाव कम होता है और इस वजह से नींद भी अच्छी आती है। क्या आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप भी हल्दी वाले दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको हल्दी वाले दूध का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply