HealthIndia

रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से क्या होता हैं? जानें खाने का सही समय और एक दिन में कितना खाएं?

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे
Image Source : FREEPIK

भीगे हुए बादाम का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। कई घरों में आज भी मुट्ठी भर बादाम रात भर पानी में भिगोकर रखे जाते हैं और सुबह खाए जाते हैं। चलिए जानते हैं भीगे हुए बादाम सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? और एक दिन में कितना भीगा हुआ बादाम खाना चाहिए?

भिगोकर क्यों खाना चाहिए बादाम? 

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। भीगने पर इनकी बनावट नरम हो जाती है, जिससे पाचन एंजाइमों के लिए पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, कच्चे बादाम में फाइटिक एसिड होता है। यह यौगिक आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे खनिजों को बांध सकता है, जिससे उनका अवशोषण कम हो जाता है। भिगोने से इस यौगिक की मात्रा कुछ हद तक कम हो जाती है।

भीगा हुआ बादाम खाने से कौन से फायदे मिलते हैं

  • बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: बादाम का नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। बादाम मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। इनका नियमित सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल स्तर बनाए रखने में सहायक होता है।

  • ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: बादाम ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं। भिगोए हुए बादाम में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट होती है। ये पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करते हैं। खाली पेट बादाम खाने से ये रक्तप्रवाह में ग्लूकोज के प्रवेश की गति को धीमा करते हैं।

  • याददाश्त होता है तेज: बादाम को रात भर भिगोकर सुबह छीलकर खाने से उनकी पौष्टिकता बढ़ जाती है और दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन B2 जैसे पोषक तत्व मेमोरी सेल्स को बूस्ट करने, सोचने की क्षमता और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं।

  • वजन होता है कंट्रोल: भीगे हुए बादाम भूख को नियंत्रित करने और वजन संतुलित रखने में मदद करते हैं। बादाम में मौजूद उच्च प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे स्नैकिंग की आदत कम होती है

  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: बादाम में विटामिन ई और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये यौगिक कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। भीगे हुए बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की बनावट में सुधार करते हैं, जबकि बायोटिन और आवश्यक वसा बालों को जड़ से पोषण देते हैं और उन्हें चमकदार और स्वस्थ रखते हैं।

भीगे हुए बादाम का सेवन कब और कैसे करें? 

भीगे हुए बादाम का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। राटा के समय 5-8 कच्चे बादाम लें। पानी से भरे एक कटोरे में डाल दें। उन्हें रात भर, यानी 7-8 घंटों के लिए भीगने दें। सुबह उठकर, अगर आप चाहें तो उनका छिलका उतार लें और उन्हें खाली पेट खाएं। जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टी

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply