IndiaTrending

नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाने से क्या होता है, क्या स्किन पर भी कर सकते हैं अप्लाई? जानें सही तरीका

नारियल तेल में कपूर के फायदे
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

नारियल तेल और कपूर का कॉम्बिनेशन बालों और त्वचा दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या इस मिश्रण को स्किन पर लगाना भी सुरक्षित है? और इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए ताकि फायदे मिलें, नुकसान नहीं? आइए जानते हैं इस देसी नुस्खे से जुड़ी जानकारी।

नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाने से क्या होता है?

  • डैंड्रफ होता है कंट्रोल: कितने भी महंगे एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर लो, सर से रुसी पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो नारियल तेल में कपूर को मिलाकर लगाएं। इस मिश्रण में मौजूद एंटी-इंफ़्लेमेटरी और एंटी-फ़ंगल गुण डैंड्रफ की परेशानी दूर करते हैं

  • जूं की परेशानी होती है दूर: कपूर की महक सिर की जूं का सफाया करने में बेहद कारगर है। कपूर और नारियल के तेल का मिश्रण सिर की जूँ को मार देता है। जिन लोगों को बाज़ार में मिलने वाली जूँ के इलाज की तेज़ दवाएँ इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है, उनके लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन विकल्प है।

  • खुजली होती है दूर: बालों में नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगाने से खुजली की परेशानी दूर होती है। कपूर के एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की जलन कम करते हैं, जबकि नारियल तेल नमी प्रदान करता है। जिससे खुजली की समस्या कंट्रोल होती है

  • बाल बनते हैं चमकदार: घने और चमकदार बालों के लिए कपूर और नारियल का तेल एक बेहतरीन उपाय है। जब इसे हफ़्ते में दो बार स्कैल्प पर मालिश करके लगाया जाता है, तो कुछ ही बार लगाने के बाद बालों की बनावट में साफ़ बदलाव नज़र आने लगते हैं।

क्या यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए है फायदेमंद?

नारियल तेल में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों स्किन की खुजली को शांत करने, रैशेज कम करने, एक्जिमा को नियंत्रित करने और मुहांसों को शांत करने में मददगार हो सकता है। यह मिश्रण त्वचा को ठंडक और गहरी नमी प्रदान करता है, हालांकि संवेदनशील त्वचा पर इससे थोड़ी जलन या परेशानी हो सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बालों के लिए: 2-3 चम्मच नारियल तेल में 5-6 कपूर की गोलियों का पाउडर मिलाएं, हल्का गुनगुना करें, और 1-2 घंटे या रात भर के लिए लगाएं।

  • स्किन के लिए: खुजली या संक्रमण वाली जगह पर इस मिश्रण को लगाएं। । बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें अगर संवेदनशील त्वचा, तो इसे लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply