
Image Source : GREENICA/YT
अगर आप कुकिंग करते हैं, तो आप दाल, सांभर, रसम, पोहा, उपमा, इडली/डोसा बैटर और नारियल चटनी जैसी चीजों को बनाते समय करी पत्ते का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए करी पत्ते के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को करी पत्ते का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है। क्या आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ता ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। सुबह-सुबह खाली पेट 6-10 ताजे करी पत्तों को अच्छी तरह धो लीजिए और फिर चबा लीजिए।
वेट लॉस में कारगर- बढ़ता हुआ वजन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आमंत्रित कर सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर वेट को मेनटेन करके रखने की सलाह देते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आपको हर रोज कुछ करी पत्ते चबाना शुरू कर देना चाहिए। करी पत्ते चबाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- करी पत्ते में मौजूद तत्व गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो आप करी पत्ते को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इतना ही नहीं, करी पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से करी पत्ते का सेवन करना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



