HealthIndia

बच्चों को क्या खिलाने से बढ़ेगी उनकी हाइट? यहां जानिए कुछ बेहद असरदार फूड्स के नाम

बच्चों को क्या खिलाने से बढ़ेगी उनकी हाइट? यहां जानिए कुछ बेहद असरदार फूड्स के नाम

Height Boosting Foods For Kids: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की हाइट अच्छी हो और उनकी ग्रोथ सही तरीके से हो। लेकिन कई बार पोषण की कमी के कारण बच्चों की लंबाई रुक जाती है या उनकी ग्रोथ धीमी पड़ जाती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी इसका एक मुख्य कारण होती है। अगर आप अपने बच्चों की कम हाइट को लेकर परेशान है तो एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए सलाह को अपनाकर बच्चे की हाइट बड़ा सकते है।

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं

  • दूध का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए दूध से बने चीजें शामिल कर सकते है। अगर बात डेयरी प्रॉडक्ट्स की करें तो, दूध, दही और पनीर कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और लंबाई बढ़ाने में सहायक होते हैं।

  • अंडे का सेवन

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए दूध के अलावा, अंडे भी शामिल कर सकते हैं। अंडों में हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन-B12 और विटामिन- D होता है, जो मसल्स ग्रोथ और हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है।

  • हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए दूध के अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां भी किसी से कम नहीं है। हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों आदि में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है।

  • मौसमी फल का सेवन

बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए मौसमी फल भी खिला सकते हैं। मौसमी फल पपीता, सेब, आम जैसे फलों में विटामिन-सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो बच्चों की इम्युनिटी और ग्रोथ दोनों को बढ़ावा देते हैं।

  • ड्राई फ्रूट्स का सेवन

नट्स और बीज– बादाम, अखरोट, चिया और अलसी जैसे बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर और दिमाग दोनों के विकास में फायदेमंद होता है।

  • अंकुरित अनाज का सेवन

मूंग, चना आदि के स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर और जिंक होता है, जो बच्चों के ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने में मदद करता है।

  • केला का सेवन

पोटैशियम से भरपूर केला मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने और पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में सहायक होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply