IndiaTrending

दमकती हुई त्वचा के लिए बेसन के साथ क्या मिलाएं, हफ्ते में 2 बार लगाएं, बढ़ जाएगा निखार

बेसन फेस पैक
Image Source : FREEPIK

दमकती हुई त्वचा के लिए पार्लर में जाना जरूरी नहीं है। दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे न केवल आपकी त्वचा के निखार को बढ़ा सकते हैं बल्कि आपकी स्किन हेल्थ के लिए वरदान भी साबित हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन के मालिक बन सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको किचन में रखी सिर्फ 3 नेचुरल चीजों की जरूरत पड़ने वाली है।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी निकालनी है। आखिर में आपको कटोरी में 2 स्पून दही भी एड कर देना है। अब आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल- आइए इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इस नेचुरल फेस पैक को अपने चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को लगाए रखिए और फिर फेस वॉश कर लीजिए। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

त्वचा के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा का निखार बढ़ाना हो या फिर ग्लोइंग स्किन पाना हो, बेसन फेस पैक एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान बन गई है, तो भी आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं, आपकी त्वचा मुलायम बन जाएगी। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply