CrimeIndia

पति ने रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने की हत्या, YouTube से सीखा मर्डर का तरीका

शादी वाली पगड़ी से ही गला घोटकर की हत्या।
Image Source : REPORTER INPUT

झाबुआ: जिसे लोग मनोरंजन समझते हैं, वही एक दिन एक शख्स की मौत की वजह बन गई। जी हां, रील बनाने की सनक, लाइक्स की भूख और सोशल मीडिया की दीवानगी के आगे रिश्तों की अहमियत खत्म हो गई। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पत्नी को रील बनाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। रील बनाने से मना करने पर पत्नी ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पत्नी ने हत्या से पहले यूट्यूब पर मर्डर करने का तरीका भी खोजा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

परिजनों ने पत्नी पर लगाया आरोप

पूरा मामला जिले के थांदला थाना क्षेत्र का है। यहां बीते गुरुवार 25 साल के एक युवक कैलाश का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और न ही कहीं कोई खून लगा था। शव के पास ही उसकी पत्नी विलाप कर रही थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोनों के बीच देर रात हुए विवाद की बात कही। परिजनों ने आरोप लगाया कि कैलाश की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है। इसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस ने किया मामले की खुलासा

शुरुआती जांच में घटना सामान्य लग रही थी लेकिन जो सच सामने आया, उसने सोशल मीडिया की सनक को उजागर कर दिया। दरअसल, घटना के एक दिन पहले कैलाश की पत्नी ने एक शादी में अपना नाचते हुए वीडियो बनाया था और उसे अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करना चाहती थी। कैलाश ने पत्नी को वीडियो अपलोड करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों के बीच घर पर झगड़ा हुआ। इसके बाद मृतक कैलाश की पत्नी ने सोशल मीडिया से हत्या का तरीका सीखा। रात में पत्नी ने कैलाश की पगड़ी से ही उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जब उसकी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। (इनपुट- सचिन जोशी)

VIDEO: अस्पताल के बेड पर ही बाल कटवाने लगा मरीज, विरोध करने पर कहा- ‘अपने बेड पर कटवा रहा’

शराब की बोतल पर मांगा डिस्काउंट, मना किया तो सेल्समैन को मार दी गोली; CCTV में दिखा अपराध का बेखौफ चेहरा

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply