BusinessIndiaTrending

US डॉलर के मुकाबले खाड़ी के किस देश की मुद्रा है सबसे मजबूत, जानें किसकी कितनी है वैल्यू

खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था दुनिया में अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। तेल संपन्न इन देशों की करेंसी वैल्यू में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जो उनकी आर्थिक स्थिति, विदेशी मुद्रा भंडार और नीतियों पर निर्भर करता है।
US डॉलर के मुकाबले खाड़ी के किस देश की मुद्रा है सबसे मजबूत, जानें किसकी कितनी है वैल्यू
mage Source :AI

खाड़ी देशों की मुद्राएं और अमेरिकी डॉलर की वैल्यू

सऊदी अरब की मुद्रा

सऊदी अरब की मुद्रा, सऊदी अरब रियाल या SAR कहलाती है। अमेरिकी डॉलर यानी USD के मुकाबले इस देश की करेंसी की वैल्यू पर नजर डालें तो 1 सऊदी अरब रियाल की वैल्यू 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा
एमिराती दिरहम यानी AED, संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में 1 एमिराती दिरहम, 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

ओमान की मुद्रा
ओमान की आधिकारिक मुद्रा ओमानी रियाल या OMR है। अभी 1 ओमानी रियाल, 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कुवैत की मुद्रा
कुवैत की ऑफिशियल मुद्रा,कुवैती दिनार या KWD है। 1 कुवैती दिनार आज के समय में 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कतर की मुद्रा
कतर की आधिकारिक मुद्रा, कतारी रियाल या QAR है। 1 कतारी रियाल की वैल्यू  अप्रैल 2026 तक, 1 US डॉलर (USD) लगभग 0000 कतरी रियाल के बराबर है।

बहरीन की मुद्रा
बहरीनी दीनार या BHD, बहरीन की आधिकारिक मुद्रा है। 1 बहरीनी दीनार की वैल्यू  2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

कुवैती दिनार सबसे मजबूत

कुल मिलाकर, जब सभी 6 खाड़ी देशों की मुद्रा की वैल्यू पर नजर डालते हैं तो पता चलता है कि कुवैती दिनार, अमेरिकी डॉलर या USD के मुकाबले सबसे मजबूत मुद्रा है। यहां यह भी जान लें कि कुवैती दीनार दुनिया की सबसे ज़्यादा कीमत वाली मुद्रा है। इसकी मुख्य वजह बड़े पैमाने पर होने वाला तेल निर्यात है। इससे भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा का फ्लो होता है और इसकी मांग बनी रहती है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply