IndiaRajasthan

अलवर में बोरिंग करते समय जमीन से निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए टूट पड़े लोग- Video

अलवर में बोरिंग करते समय जमीन से निकलने लगी 'चांदी', लूटने के लिए टूट पड़े लोग- Video

कीचड़ में से चांदी नुमा पत्थर बिनते लोग.

राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अलकापुरी कॉलोनी में जलदाय विभाग की बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी जैसी चमकदार वस्तु लोगों को नजर में आने लगी. यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. थोड़ी में किसी ने यह बोल दिया कि ये तो चांदी है. यह सुनते ही बोरिंग कर्मी, आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग बोरिंग से निकलने वाले कीचड़ से चमकदार वस्तु को बिनने लगे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

बता दें कि अलवर में पानी की किल्लत रहती है. पूरा जिला ट्यूबवेल पर निर्भर है. सरफेस पानी की व्यवस्था न होने के कारण पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है. ऐसे में गर्मी की शुरुआत से पहले जलदाय विभाग की तरफ से शहर में जगह-जगह बोरिंग करवाई जा रही है. अलकापुरी कॉलोनी में शॉपिंग कांप्लेक्स के बीच में बोरिंग खुदाई का काम दो दिन पहले शुरू हुआ था. बोरिंग खुदाई के दौरान गुरुवार सुबह अचानक चांदी जैसी चमकदार वस्तु निकलने लगी.

ये भी पढ़ें- राजस्थान के सीकर में बड़ा धमाका, गणेश्वर धाम के कुंड में पड़ा सूटकेस फटा; जांच में जुटी पुलिस

लूटने के लिए भगदड़ मच गई

यह सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों में इस वस्तु को लूटने के लिए भगदड़ सी मच गई. लोग अपने कपड़े खोलकर बोरिंग से निकलने वाले जमा कीचड़ व मिट्टी के अंदर से इस चमकदार वस्तु को उठाने लगे. स्थानीय दुकानदारों ने मामले की सूचना पार्षद व पुलिस-प्रशासन को दी. इस पर प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुट गया. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि चांदी जैसी चमकदार दिखने वाली यह चीज क्या है?

पत्थर लेकर भागने लगे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बोरिंग खुदाई के दौरान चांदी निकलने की सूचना लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. लोगों में इसको लूटने को लेकर अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं. इसलिए बोरिंग कर्मी सहित स्थानीय दुकानदार व लोग भी कीचड़ में मिट्टी से चमकदार दिखने वाली वस्तु के पत्थरों को इकट्ठा करने लगे और उसको लेकर भागने लगे.

ये भी पढ़ें- 42 साल उम्र, मुकदमे भी 42 राजसमंद गोल्ड लूट का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 2 साल बाद मिली सफलता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई. यह तो जांच के बाद साफ हो पाएगा कि चमकदार दिखने वाली चीज क्या है, लेकिन यह पूरा मामला अलवर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply