BollywoodIndia

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार

दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम अपने व्लॉग्स की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. यूट्यूब पर उनके मिलियन फॉलोवर्स हैं. हालांकि, उन्हें ट्रोल करने वाले भी कम नहीं हैं. हाल ही में सबा ने यूट्यूब पर एक व्लॉग अपलोड किया था, जिसका एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है और उसी की वजह से वो खूब ट्रोल भी हो रही हैं.
दरअसल, सबा को उनके पति खालिद नियाज, बेटे और मौसी के संग हाईवे पर इफ्तार करते हुए देखा गया.इसी की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है. लोग सबा को खूब खरी-खोटी सुनाने के साथ-साथ कानून का पालन ना करने पर एक्शन की मांग कर रहे हैं.
बता दें सबा अपने परिवार के संग मुंबई से मौदहा जा रही थीं. इसी दौरान उन्होंने हाईवे पर कार रोकर कुछ तस्वीरें क्लिक करवाईं और फिर वहीं बैठकर इफ्तार भी किया.सबा ने व्लॉग में दिखाया कि उन लोगों ने रास्ते से खाना पैक करवाया, क्योंकि हाईवे पर उन्हें इफ्तार करने के लिए कुछ नहीं मिलेगा.
उसके बाद वो लोग मौदहा के लिए निकल गए. बीच में हाईवे पर उन्होंने गाड़ी रोकी. सबा के पति खालिद नियाज ने बताया कि वो लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रुके हुए हैं.वहां, बहुत शांति है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इफ्तार अब हमारा यहीं होगा, जंगलों के बीच.
उसके बाद व्लॉग में खालिद नियाज कहते हैं कि आज की इफ्तारी सड़क किनारे.हाईवे पर इफ्तारी करते हुए सबा कहती हैं कि एक अलग ही एक्सपीरिएंस हैं, बेस्ट एक्सपीरिएंस है.बता दें बेशक एक वायरल क्लिप को देख लोग सबा को ट्रोल कर रहे हैं.
लेकिन, उन्होंने क्लियर कर दिया था कि रास्ते में खाने के लिए कुछ नहीं मिलेगा.ना कोई रेस्टोरेंट ही होगा, जहां वो लोग इफ्तारी कर पाएंगे. क्योंकि, हाईवे पर कुछ नहीं मिलता. वहीं, मुस्लिम धर्म में जब रोजे चल रहे होते हैं, तो इफ्तारी का भी वक्त होता है. ऐसे में वो लोग ना तो उससे पहले कुछ खा सकते हैं और ना उसके बाद ही कुछ खा सकते हैं. इसी वजह से सबा को हाईवे पर ही इफ्तारी करनी पड़ी थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply