CricketIndia

फरवरी की 19 तारीख आखिर क्‍यों है इतनी खास? 1 नहीं 4 कारण जिम्‍मेदार, जानकर हिंदू-मुस्लिम सब खुश हो जाएंगे


Shivaji Jayanti 2026 : 19 फरवरी 2026, गुरुवार इस महीने की सबसे हैपनिंग तारीख हो सकती है. दरअसल, इस दिन एक नहीं चार-चार खास मौके एकसाथ पड़ रहे हैं. 19 फरवरी को हिंदू पर्व भी है और इस्‍लामिक महापर्व भी, इसलिए यह दिन और भी खास हो गया है. हिंदी कैलेंडर के अनुसार 19 फरवरी 2026 को फाल्‍गुन मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिसे फुलैरा दूज के तौर पर मनाया जाता है. इसके अलावा 19 फरवरी को श्री रामकृष्ण जयंती और महाराज छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई जाती है. साथ ही साल 2026 में 19 फरवरी से ही रमजान महीना शुरू हो रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पाक महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इस पूरे महीने रोजे रखते हैं. लिहाजा 19 फरवरी का दिन प्रेम, भक्ति, आनंद, उल्‍लास और आध्यात्मिक चेतना के लिहाज से बेहद खास होने वाला है.

1. फुलैरा दूज 2026 – फुलैरा दूज भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ा उल्‍लास का पर्व है. फुलैरा दूज के दिन फूलों से होली खेली जाती है. इस दिन मथुरा-वृंदावन में खूब धूम होती है. रंगभरी एकादशी और होली से पहले फुलैरा दूज बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल फुलैरा दूज पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 19 फरवरी की सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है.

2. श्री रामकृष्ण जयंती 2026 – 19 फरवरी को महान संत और आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जयंती है. स्‍वामी श्री रामकृष्ण परमहंस ने दुनिया को भक्ति, साधना और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का मार्ग दिखाया. यह भगवान श्री रामकृष्ण की 191वीं जयंती है. इस दिन पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में विशेष आयोजन होता है.

3. शिवाजी जयंती 2026 – मराठा साम्राज्‍य के संस्‍थापक महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती इस साल 19 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी. महाराष्‍ट्र में महाराज शिवाजी की जयंती बहुत धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन जुलूस निकलते हैं, ढेरों सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होते हैं. हेलीकॉप्‍टर से फूल बरसाए जाते हैं. खासतौर पर महाराज शिवाजी के किलों शिवनेरी और रायगढ़ में विशेष समारोह होते हैं.

4. रमजान 2026 – इस्‍लामिक कैलेंडर में रमजान महीने को सबसे खास और पवित्र महीना माना गया है. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखकर अल्‍लाह की इबादत करते हैं. फिर पूरे महीने के रोजे के बाद तोहफे के तौर पर आखिरी दिन ईद मनाई जाती है. इस साल 19 मार्च से रमजान महीने की शुरुआत हो रही है. हालांकि इस्‍लाम में चांद की स्थिति के अनुसार पर्व-त्‍योहारों की तारीख तय होती है. लिहाजा रमजान दुनिया के कुछ देशों में 18 फरवरी से शुरू होगा तो कुछ देशों में 19 फरवरी से. भारत में रमजान 19 फरवरी से शुरू हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply