CrimeIndia

दिल्ली में डबल बेड के बॉक्स में मिला महिला का शव, पढ़ें खौफनाक मामले के बारे में सबकुछ

सांकेतिक फोटो।
Image Source : PEXELS

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर अपराध की खौफनाक वारदात सामने आई है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी वाली बात ये है कि महिला का शव बेड के अंदर बॉक्स से बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को पुलिस को PCR कॉल मिली कि पथर मार्केट स्थित एक मकान में डबल बेड के बॉक्स में एक महिला का शव पड़ा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

जांच में क्या पता लगा?

इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मकान की तीसरी मंजिल पर अमरजीत नामक व्यक्ति द्वारा पीजी चलाया जा रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर बेड बॉक्स के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसके गले पर दबाने के निशान और माथे पर चोट के निशान पाए गए। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी करीब 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

महिला का युवक के साथ संबंध था

जांच में सामने आया कि महिला का एक युवक के साथ संबंध था। 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे महिला और आरोपी पीजी में मिले और करीब एक घंटे तक कमरे में रहे। आरोपी के जाने के बाद पीजी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

तीन आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने FIR संख्या 234/2026 दिनांक 08.04.2026 के तहत धारा 103(1)/238(a)/3(5) BNS में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों में सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर, दीपक (उम्र 22 वर्ष) का नाम शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इंसानियत हुई शर्मसार: दिव्यांग बेटी के साथ पिता का घिनौना अपराध, गर्भवती होने पर खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply