
Vastu Tips For Home: हिन्दू धर्म में महिलाओं को हर की लक्ष्मी कहा जाता है ऐसे में महिलाओं को इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि वो ऐसा कोई भी काम न करें जिससे घर का वास्तु खराब हो या मां लक्ष्मी रूठकर घर से चली जाएं. ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे पति की कमाई रूक जाए या काम बिगड़ने लगे. घर में सकारात्मक माहौल बना रहे और भविष्य में कोई आर्थिक समस्या न हो इसके लिए महिलाओं को वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. आइए इस लेख में जानें कि महिलाओं को कौन से 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए.
झाड़ू पटकना
वास्तु नियमों के मुताबिक, मां लक्ष्मी झाड़ू में वास करती हैं. इस तरह जो महिला झाड़ू पर जाने अनजाने में पैर मारती हैं या लापरवाही से झाड़ू को इधर-उधर रखती हैं या इस्तेमाल का बाध झाड़ू को पटक देती हैं तो इससे घर को वास्तु दोष घेरने लगता है. पति की तरक्की रूक जाती है और माता लक्ष्मी अप्रसन्न होकर घर से चली जाती है.
रात को झूठे बर्तन छोड़ना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा वास करती हैं ऐसे में महिलाएं कभी भी किचन में रात के समय झूठे बर्तन न छोड़ें. हालांकि यह नियम महिला पुरुष दोनों के लिए है. जिस घर में रात के समय जूठे बर्तन रखे जाते हैं वहां मां अन्नपूर्णा क्रोधित रहती हैं और घर का वास्तु खराब हो जाता है. जिससे घर में शांति और समृद्धि नहीं आती है. इसके साथ ही परिवारजनों में क्लेश बना रहता है.
पैर से दरवाजे को ठोकर मारना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की महिलाओं को भूलकर भी दरवाजे पर पैर नहीं मारना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है और बार-बार या जाबूझकर महिला के पैर से दरवाजे को ठोकर लगती है तो ऐसे घर से धन चला जाता है और बड़ी-बड़ी आर्थिक समस्यओं का घर में प्रवेश होता है.
चौखट पर बैठकर श्रृंगार और भोजन
वास्तु नियमों के अनुसार, शादीशुदा महिलाओं को घर की चौखट पर बैठकर श्रृंगार नहीं करना चाहिए और न तो चौखट पर बैठकर भोजन करना चाहिए. जिस घर की महिला ये दोनों काम करती हैं उस घर से लक्ष्मी चली जाती है और पति की कमाई रूक जाती है. देखते ही देखते घर को आर्थिक तंगी घेर लेती है.
सुबह देर तक सोने की आदत
सूर्योदय के बाद भी जिस घर की महिलाएं सोती रहती हैं उस घर की तरक्की कभी नहीं होती है. देर तक सोने वाली महिलाओं के पति के पास पैसा नहीं टिकता है और न तो उसका कोई काम बन पाता है. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर पूजा करने वाली महिला के घर हमेशा मां लक्ष्मी टिकी रहती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश नहीं करने देती हैं.



