CricketIndia

WPL 2026: नए कप्तान और नए जोश के साथ कल से शुरू होगा विमेंस प्रीमियर लीग, जानें टूर्नामेंट से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल

मुंबई: देश की महिलाओं के लिए सबसे बड़ी टी20 प्रतियोगिता ‘महिला प्रीमियर लीग’ (WPL) का चौथे सीजन कल यानी 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है. पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. पांच टीमों से सजी WPL में इस साल कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जिसका फाइनल मैच 5 फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा.

अब तक लीग के तीन सीजन हो चुके हैं, जिसमें मुंबई ने दो बार और आरसीबी ने एक बार खिताब जीता है. दिल्ली हर बार फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने उम्मीदें जगाई हैं, लेकिन अभी तक उनको अपनी क्षमता के अनुसार फल नहीं मिल सका है.

महिला प्रीमियर लीग 2026 कब देखें?
महिला प्रीमियर लीग में दिन के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि रात के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

महिला प्रीमियर लीग 2026 कहां देखें?
WPL 2026 के सारे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकॉस्ट किए जाएंगे. इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट्स्टार ऐप पर भी उपलब्ध होगी.

WPL 2026 की टीमें और उनके स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स
कैपिटल्स इस बार एक नई सोच के साथ मैदान में उतरने वाली है. तीन सीजन तक टीम की कप्तानी करने के बाद मेग लैनिंग के टीम छोड़ने के बाद, भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान का पद संभाला है. फैंस को उम्मीद है कि जेमिमा दिल्ली को नई ऊर्जा देंगी, जो तान सालों से रनर-अप रही है.
स्क्वाड
जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, लिजेल ली, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, दीया यादव, निकी प्रसाद, नंदनी शर्मा.

क्या यूपी में मेग मैजिक काम करेगा?
यूपी वॉरियर्स इस सीजन के लिए दिल्ली की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को अपनी टीम का कप्तान बनाया है. मैनेजमेंट को भरोसा है कि उनका अनुभव यूपी वारियर्स की सोच को बदल देगा. मेग लैनिंग के साथ, टीम इंडिया की बेस्ट ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं.
स्क्वाड
मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोएबे लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतीका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीना, चार्ली नॉट

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस हमेशा एक सेटल टीम लगती है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में नेट सीवर ब्रंट और अमेलिया केर जैसी खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत बनाया है.
स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनम इस्माइल, पूनम खेमनार, मिल्ली इलिंगवर्थ, एस सजना, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, सैका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply