HealthIndia

किसी संजीवनी से कम नहीं योग, स्वामी रामदेव ने बताए Yoga के फायदे

स्वामी रामदेव ने बताए Yoga के फायदे

योग ने सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि संजीवनी का काम करता है। ये इम्यूनिटी से लेकर फिटनेस, तनाव से लेकर स्टेमिना तक हर मोर्चे पर लोगों को संभालने का काम किया और आज भी मिशन जारी है। क्योंकि तेजी से आगे बढ़ते भारत के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा है क्या हमारा यंग इंडिया सच में फिट है ? कम उम्र में मोटापा, डायबिटीज, तनाव, नींद की कमी, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की धमनियों में ब्लॉकेज। ये बता रहे हैं कि फिटनेस की दौड़ में भारत को अभी बहुत आगे जाना है। इसीलिए योग करना बेहद जरूरी है ताकि भारत सिर्फ तरक्की न करे, बल्कि स्वस्थ भी रहे। ऐसे में स्वामी रामदेव हमे बता रहे हैं योग के क्या क्या फायदे हैं। 

100 साल निरोग  रहने के लिए करें ये योगासन 

  • सूक्ष्म व्यायाम         
  • सूर्य नमस्कार
  • सर्वांगासन             
  • शीर्षासन 
  • प्राणायाम

मोटापा घटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • अदरक-नींबू की चाय पीएं। 
  • रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। 
  • 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं। 

थायराइड को दूर करने के लिए योगासान 

  • उष्ट्रासन         
  • मत्स्यासन
  • सर्वांगासन     
  • सिंहासन 
  • उज्जायी

थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

  • मुलेठी               
  • तुलसी                 
  • त्रिफला             
  • अश्वगंधा                  
  • धनिए
  • एलोवेरा जूस                                    
  • गर्म दूध               

हार्ट मजबूत करने के नेचुरल उपाय

1 चम्मच अर्जुन छाल,  2 ग्राम दालचीनी,  5 पत्ता तुलसी को उबालकर काढ़ा बनाएं और रोज पीने से ब्लॉकेज दूर होगी। 

शुगर कंट्रोल करने उपाय

  • खीरा-करेला              
  • गिलोय का काढ़ा             
  • टमाटर जूस   

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply