IndiaUttar Pradesh

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार फिर से एक महिला के कारण उनकी किरकिरी होती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने इंचौली थाना पुलिस को तहरीर देकर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादाब ने उसे करीब डेढ़ वर्ष तक डराने और धमकाने के माध्यम से उसका शोषण किया।
पीड़िता के अनुसार, वह वीडियो प्रमोशन के सिलसिले में शादाब जकाती के संपर्क में आई थी। इसी दौरान शादाब और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि शादाब जकाती से उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।
पीड़िता सोशल मीडिया पर सक्रिय है और फेसबुक व इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाती है। बताया गया है कि उसका फेसबुक पेज “तबस्सुम खान सईद” नाम से है। महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उसका पति वर्तमान में दिहाड़ी मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply