CrimeIndiaPunjabTrending

​​​​​ ​​​अकेली महिला को बनाया निशाना, घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप… मामले की जांच तेज..​​​​​​​

rape news ludhiana

महिला को घर में अकेली पाकर जबरन अंदर घुसने, उसकी मर्जी के बिना दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकियां देने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी वीरसेन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि बीते 08 अगस्त को वह अपने घर में बिल्कुल अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी जबरन उसके घर के अंदर दाखिल हो गया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी मर्जी और सहमति के बिना उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

घटना के बाद सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply