India

अमरावती में घायल बारासिंघा का सफल रेस्क्यू, नागपुरी गेट पुलिस की तत्परता से बची जान

Amravati Nagpuri Gate: नागपुरी गेट पुलिस ने जंगल से भटककर शहर की सड़कों पर पहुंचे एक घायल बारासिंघा को सुरक्षित बचा लिया। वनविभाग के कर्मियों ने आकर जख्मी बारासिंघा को उपचार के लिए ले गए। सूत्रों के अनुसार जंगल के रास्ते से भटककर एक बारासिंघा शहर की घनी आबादी वाले इलाके में दाखिल हो गया। वह गंभीर रूप से घायल था और डरासहमा होने के कारण सड़कों पर इधरउधर दौड़ रहा था।

अमरावती में घायल बारासिंघा का सफल रेस्क्यू, नागपुरी गेट पुलिस की तत्परता से बची जान
अमरावती में घायल बारासिंघा का सफल रेस्क्यू, नागपुरी गेट पुलिस की तत्परता से बची जान

घायल अवस्था में होने के कारण उसके साथ किसी भी अप्रिय घटना या के हमले की पूरी आशंका बनी हुई थी। जैसे ही इसकी भनक स्थानीय नागरिकों को लगी, तुरंत इसकी सूचना नागपुरी गेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नागपुरी गेट पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए घायल बारासिंघा को चारों तरफ से सुरक्षित घेरकर अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़े:

इसके बाद पुलिस ने तुरंत के अधिकारियों से संपर्क साधा। प्राथमिक सुरक्षा के बाद घायल हिरण को उचित उपचार और आगे की आवश्यक देखभाल के लिए वन विभाग की टीम के सुपुर्द किया। रेस्क्यू कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर कोटनाके के मार्गदर्शन में पीएसआई विकास मनपिया, इरफान रायलीवाले, इमरान खान, शेखर गायकवाड़, मनीष यादव, मोहन ठाकुर, राम लोखंडे, हितेंद्र देवतारे, राजू सायगन तथा शशि गवई ने योगदान दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply