IndiaPunjabTrending

ईडी ने पूर्व पंजाब मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को किया तलब, 31 अगस्त को पेशी

संटेक सिटीऑल्टस स्पेस बिल्डर्स मामले में आईएएस अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को भी दोबारा समन

जालंधर : संटेक सिटी और ऑल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को समन जारी कर 31 अगस्त को पेश होने को कहा है। वहीं, आईएएस अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को भी दोबारा समन जारी कर 27 अगस्त को ईडी के जालंधर स्थित जोनल कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

बराड़ इससे पहले 18 अगस्त को ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं। अब उन्हें मामले से संबंधित अतिरिक्त दस्तावेज साथ लेकर आने को कहा गया है। दूसरी ओर, अनुराग वर्मा पहली बार ईडी के समक्ष पेश होंगे। वह वर्तमान में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। कथित अनियमितताओं के समय वह आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे।

ईडी की जांच में अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भूमि उपयोग परिवर्तन की मंजूरी देने में निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं। इसके अलावा निजी बिल्डरों को कथित तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए लेआउट में किए गए अनधिकृत बदलावों की भी जांच की जा रही है। मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारियों की भूमिका और सरकारी स्तर पर लिए गए फैसले जांच के दायरे में आ गए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply