India

​करोड़ों की कीमत, सुपरकार जैसी रफ्तार और 670KM की रेंज! भारत आ गई Denza की ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ी

Denza ने भारत में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार Z9 GT लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपए रखी गई है. यह कंपनी की भारत में अब तक की सबसे महंगी और फ्लैगशिप कार है. इसकी बुकिंग 10 लाख रुपए देकर की जा सकती है. कंपनी ने इसे D9 MPV के साथ भारतीय बाजार में उतारा है. D9 का मुकाबला Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी लग्जरी गाड़ियों से होता है.

​करोड़ों की कीमत, सुपरकार जैसी रफ्तार और 670KM की रेंज! भारत आ गई Denza की ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ी

कंपनी इसे 4 डोर शूटिंग ब्रेक कार कहती है. इसमें सेडान जैसी ढलान वाली रूफ और पीछे की तरफ ज्यादा जगह वाला डिजाइन मिलता है. कार को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो लग्जरी के साथ दमदार पावर और नई टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं.

1,139hp की पावर और 670KM की रेंज

भारत में का सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किया गया है. इसमें 122.5kWh का बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. इनमें से एक मोटर आगे के पहियों को और दो मोटर पीछे के पहियों को पावर देती हैं. इसका पूरा सेटअप 1,139hp की पावर और 1,210Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह कार केवल 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 270kmph है. वहीं, एक बार फुल चार्ज करने पर यह 670 किलोमीटर तक चल सकती है.

चार्जिंग के मामले में भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. Z9 GT में 1,500kW फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है. इसकी मदद से बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लगने का दावा किया गया है. इसके अलावा इसमें 11kW तक की AC चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

डिजाइन और साइज में भी है खास

की लंबाई करीब 5,180mm, चौड़ाई 1,990mm और ऊंचाई 1,490mm है. इसका व्हीलबेस 3,125mm है। कार में LED हेडलैंप, 20इंच के अलॉय व्हील, Pirelli टायर और छत के आगे की तरफ LiDAR सेंसर दिया गया है. पीछे की तरफ LED टेललैंप और स्पोर्टी स्पॉइलर मिलता है.

इसमें रियरव्हील स्टीयरिंग भी दी गई है. इसके पिछले पहिए 15 डिग्री तक घूम सकते हैं। इससे कार तंग जगहों पर आसानी से मुड़ सकती है. इसमें क्रैबवॉक और 360 डिग्री घूमने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

अंदर मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

कार में पांच लोगों के बैठने की जगह है. आगे की सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा मिलती है. पीछे की सीटों पर भी हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और इलेक्ट्रिक रिक्लाइन फीचर दिया गया है.

डैशबोर्ड पर 17.3इंच की टचस्क्रीन, आगे बैठने वाले यात्री के लिए 13.2इंच की स्क्रीन और 13.2इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा 20स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम, सॉफ्टक्लोज डोर और इलेक्ट्रिक टेलगेट भी दिया गया है.

सेफ्टी के लिए मिलेंगे 9 एयरबैग

सुरक्षा के लिए Denza Z9 GT में 9 एयरबैग, ABS, ऑटो पार्क असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा आगे और पीछे 66 रडार सेंसर मिलते हैं, जो ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स में मदद करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply