India

काशी रेलवे स्टेशन के गेट पर बनी मस्जिद खाली करने का नोटिस: 20 जून तक की मोहलत, स्टेशन का होगा विस्तार, संचालक संस्था ने बताया गैर-कानूनी

Kashi Railway Station Masjid Notice Controversy: उत्तर प्रदेश में काशी रेलवे स्टेशन के गेट पर बनी मस्जिद को खाली करने का नोटिस दिया गया है। 20 जून तक मस्जिद को खाली करना होगा। काशी रेलवे स्टेशन का विस्तार होना है, इसलिए रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करके बनाई अवैध मस्जिद को गेट से हटाया जाएगा।

मस्जिद की दीवार पर लगाया नोटिस

रेलवे ने काशी रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर बनी गंज शहीदा मस्जिद की दीवार पर नोटिस लगाया है जिसमें लिखा हुआ है कि रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद को 20 जून तक खाली करें, नहीं तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन के विकास कार्य में बाधा बनी मस्जिद

रेलवे के नोटिस में लिखा है कि गंज शहीदा मस्जिद रेलवे स्टेशन के विकास कार्य में बाधा बन रही है। इस मामले में एक केस वाराणसी कोर्ट में चल रहा था जिसे 28 अगस्त 2024 को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply