CrimeHaryanaIndiaTrending

​​​​​ ​​​कुरुक्षेत्र के बारवा गांव में सनसनी, नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप..?​​​​​​​

Featured Image

गांव बारवा में रविवार की देर सायं एक नव विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा।

मृतक नव विवाहिता शिवानी गांव दबखेड़ी के बेटी थी। उसकी शादी 8 माह पहले गांव बारवा के युवक हरप्रीत के साथ हुई थी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगया है।

मृतक की मौसी ने कहा की उनकी बेटी की हत्या कर शव पंखे पर लटकाया गया है। जब वह पहुंचे तो बैड पर रखी कुर्सी से शिवानी की एक टांग ऊपर और एक नीचे रखी थी। उसका शव पंखे से बंधा था।

वहीं मृतक नवविवाहिता के ससुर ने बताया की रविवार को दिन में शिवानी पूरी तरह से खुश थी। दिन में उसका पिता भी आया हुआ था, जो करीब 3:00 बजे वापस गया। रविवार की शाम को उसका बेटा कुरुक्षेत्र गया हुआ था। जब वह 8:00 बजे के करीब घर पर गया तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply