CrimeIndiaTrending

गोवा का लग्जरी विला, अंदर लगा सीक्रेट कैमरा, फिर चलता था NCB रेड का खेल, उत्तराखंड से सलमान गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरोह ने मुंबई के एक कारोबारी को निशाना बनाया था. आरोपी उसे गोवा के मापुसा इलाके में स्थित एक किराये के विला में लेकर गए, जहां पहले से गुप्त CCTV कैमरे लगाए गए थे. इसके बाद गिरोह के सदस्य कथित तौर पर ‘NCB अधिकारियों’ के रूप में वहां पहुंचे और कारोबारी पर ड्रग्स से जुड़े मामले में फंसाने की धमकी दी. आरोप है कि आरोपीयों ने व्यापारी के साथ मारपीट की, उसे डराया-धमकाया और भारी रकम की उगाही की.

गोवा का लग्जरी विला, अंदर लगा सीक्रेट कैमरा, फिर चलता था NCB रेड का खेल, उत्तराखंड से सलमान गिरफ्तार

 

गोवा पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े उगाही और ब्लैकमेलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. आरोप है कि यह गिरोह खुद को दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) का अधिकारी बताकर व्यापारियों को डराता-धमकाता था और करोड़ों रुपये की उगाही करता था.
इस मामले में मुख्य आरोपी सलमान खान को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. इसके बाद गोवा पुलिस की टीम ने स्पेशल टास्क फोर्स देहरादून के साथ मिलकर तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी सलमान खान को ट्रेस कर गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो कथित तौर पर दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों का फर्जी रूप धारण कर व्यापारियों से वसूली करता था.
पुलिस के मुताबिक गिरोह ने मुंबई के एक कारोबारी को निशाना बनाया था. आरोपी उसे गोवा के मापुसा इलाके में स्थित एक किराये के विला में लेकर गए, जहां पहले से गुप्त CCTV कैमरे लगाए गए थे. इसके बाद गिरोह के सदस्य कथित तौर पर ‘NCB अधिकारियों’ के रूप में वहां पहुंचे और कारोबारी पर ड्रग्स से जुड़े मामले में फंसाने की धमकी दी. आरोप है कि आरोपीयों ने व्यापारी के साथ मारपीट की, उसे डराया-धमकाया और भारी रकम की उगाही की

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply