India

घर पर बनाएं लाइटवेट मॉइस्चराइजर, मानसून की उमस में स्किन नहीं होगी चिपचिपी

गर्मी में ज्यादातर लोग मॉइस्चराइजर स्किप कर देते हैं, लेकिन आपकी बॉडी को हर मौसम में हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है. इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ ही स्किन की ऊपरी लेयर की भी देखभाल करने की जरूरत होती है. मानसून में उमस और बढ़ जाती है. ऐसे में लोग चिपचिपेपन की वजह से मॉइस्चराइजर लगाना पसंद नहीं करते हैं. आप घर पर ही नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से लाइट वेट मॉइस्चराइजर बना सकते हैं ताकि त्वचा भी हाइड्रेट रहे और चिपचिपी भी न हो.

घर पर तैयार किए जाने वाला मॉइस्चराइजर में कई ऐसे इनग्रेडिएंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ ही पोषण देने में भी मदद करते हैं. इससे आप स्किन प्रॉब्लम से भी बचे रहते हैं. चलिए जान लेते हैं होममेड मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं.

क्या चाहिए इन्ग्रेडिएन्ट्स?

4 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच ग्लिसरीन
4 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल
1 चम्मच लेमन ग्रास ऑयल
1 चम्मच बादाम का तेल
45 बूंद लेमनग्रास एशेंशियल ऑयल
2 कैप्सूल विटामिन ई

कैसे बनाएं ये मॉइस्चराइजर?

एक साफ शीशे का बाउल लेकर उसमें सबसे पहले एलोवेरा जेल डालें और गुलाबजल एड करें, दोनों चीजों को अच्छी तरह से चिकना होने तक मिला लें. इसके बाद आप इसमें ग्लिसरीन, लेमन ग्रास ऑयल, बादाम का तेल और विटामिन ई के 2 कैप्सूल डालकर मिलाएं. इसे तब तक मिक्स करना है कि ये बिल्कुल क्रीम जैसे स्मूद न हो जाए. इसके बाद इसमें सबसे लास्ट में एशेंशियल ऑयल डालना है. अब तैयार मॉइस्चराइजर को शीशे के जार में भरकर रख लें. ये महीने भर में भी खराब नहीं होगा.

Getty Images

लाइट और फ्रेश फील होगा

इस मॉइस्चराइजर में ज्यादातर इनग्रेडिएंट्स वाटर और जेल बेस हैं. वहीं ऑयल भी एक सीमित मात्रा में यूज किए जाएगा, इसलिए इसे लगाने के बाद आपको बिल्कुल फ्रेश महसूस होता है. फेस वॉश करने के बाद आप इसे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं और हाथपैरों की त्वचा को भी ये मुलायम रखने में मदद करता है.

ये भी होंगे इसके फायदे

घर पर नेचुरल चीजों से तैयार किया गया ये मॉइस्चराइजर न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि रंगत निखारने में भी मदद करेगा और नेचुरली ग्लोइंग बनाएगा, क्योंकि इसमें बादाम तेल से लेकर एलोवेरा, लेमन ग्रास ऑयल और भरपूर विटामिन ई भी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply