CrimeIndia

​चौराहों पर बलि के निशान,​​​​​​​​​​ काला जादू की सामग्री… तेलंगाना के कई जिलों में मिल रहीं अजीब चीजें, दहशत में लोग

Telangana News: तेलंगाना के करीमनगर और आसपास के जिलों में इन दिनों तंत्रमंत्र और काला जादू से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. विशेष रूप से रविवार, गुरुवार और अमावस्या की रातों को मुख्य सड़कों, चौराहों और खेतों के किनारों पर मिल रही तंत्रमंत्र की सामग्री व बलि के निशानों ने पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है. दहशत का आलम यह है कि किसान रात के समय अपने खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं.

​चौराहों पर बलि के निशान,​​​​​​​​​​ काला जादू की सामग्री… तेलंगाना के कई जिलों में मिल रहीं अजीब चीजें, दहशत में लोग

करीमनगर जिले के कई गांवों में अज्ञात लोगों द्वारा मुख्य सड़कों, चौराहों, खेतों की मेड़ और सुनसान इलाकों में हल्दी, केसर, नींबू, मुर्गी के अंडे और सूखी लाल मिर्च रखकर तंत्रमंत्र किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सुबह सवेरे इन चीजों को देखकर राहगीर और स्थानीय निवासी सहम जाते हैं.

राजन्ना सिरसिल्ला में मुर्गी की बलि के निशान

राजन्ना सिरसिल्ला जिला मुख्यालय के बाहरी इलाकों में सड़क चौराहों पर हल्दी, केसर और नींबू के साथ मुर्गी की बलि दिए जाने के निशान देखे गए हैं. सुबह काम पर निकलने वाले स्थानीय लोग और वाहन चालक इन भयावह दृश्यों को देखकर स्तब्ध रह गए.

इस तरह की गतिविधियां केवल एक जगह तक सीमित नहीं हैं. पेद्दापल्ली, सुल्तानबाद और मंथानी क्षेत्रों में भी लगातार ऐसी घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं. इससे पहले पेद्दापल्ली मंडल में पेड़ों से मूर्तियां बांधकर उनकी पूजा किए जाने का मामला सामने आया था, जबकि सुल्तानबाद और मंथानी में खेतों के पास ऐसे ही दृश्य देखे गए हैं.

किसानों और ग्रामीणों में डर का माहौल, पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

अमावस्या की रातों और सप्ताह के विशेष दिनों में इस तरह की तांत्रिक क्रियाओं के बढ़ने से गांवों में अजीब सा खौफ व्याप्त है. स्थिति यह हो गई है कि फसलों की सिंचाई और रखवाली के लिए रात में खेतों पर जाने वाले किसान अब अंधेरे में बाहर निकलने से डर रहे हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व अंधविश्वास और तंत्रमंत्र की आड़ में आम लोगों के बीच जानबूझकर दहशत फैला रहे हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय संवेदनशील इलाकों और चौराहों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर इन हरकतों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply