Satya Report: डिलीवरी के दौरान काफी दर्द होता है. जिसे लेबर पेन कहते हैं. कई बार डर और घबराहट की वजह से लेबर पेन काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यथार्थ अस्पताल, नोएडा की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता मेंदिरत्ता से जानते हैं लेबर पेन को कैसे कम करें. आप इन तरीकों को अपनाकर लेबर पेन को कम कर सकते हैं. कुछ तरीकों को अपनाकर मन शांत करके रिलैक्स करके डिलीवरी प्रोसेस को काफी आसान बना सकते हैं.

डीप ब्रीदिंग से शरीर को मिलेगा आराम
लेबर पेन शुरू होने पर सबसे पहले अपनी सांस पर ध्यान दें. डॉक्टर के अनुसार लंबी और धीमी सांस लेने से शरीर को रिलैक्स मिलता है. जब आप धीरेधीरे गहरी सांस लेते हैं तो स्ट्रेस लेवल कम होता है, और मन शांत होता है. इससे दर्द को संभालना आसान हो जाता है. इससे बच्चे को भी ऑक्सीजन मिलने में मदद मिलती है. दर्द बढ़ने पर डीप ब्रीदिंग लेनी चाहिए.
बैक मसाज से दर्द हो सकता है कम
लेबर पेन के दौरान महिलाओं को कमर में तेज दर्द होता है. ऐसे में डॉक्टर हल्की बैक मसाज की सलाह देती है. कमर पर धीरेधीरे हल्के हाथ से मसाज करें. इससे मसल्स को आराम मिलता है. मसाज करने से दर्द कुछ कम होता है. मसाज हल्के हाथों से करनी चाहिए.
वॉकिंग
लेबर पेन के दौरान एक ही जगह पर लेटे रहने की बजाए हल्का मूवमेंट करना चाहिए. हल्का मूवमेंट करना फायदेमंद हो सकता है. धीरेधीरे चलने से शरीर दर्द को संभालने में मदद करता है. इससे शरीर एक्टिव रहता है. लेबर पेन में वॉक करने से कई महिलाओं को आराम मिलता है. डॉक्टर की सलाह पर लेबर पेन के दौरान वॉक करना चाहिए.



